logo

बद्री दत्त पांडे परिसर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू, सामाजिक सरोकारों पर रहेगा फोकस

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पं. बद्री दत्त पांडे परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन सत्र का आरंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक डॉ. कमल किशोर ने की।
उद्घाटन अवसर पर स्वयंसेवियों को शिविर की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा भाकुनी ने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयंसेवी ग्राम स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समूह गीत और लोकनृत्य के माध्यम से सामाजिक संदेशों का प्रभावी संप्रेषण किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करना है, ताकि वे समाज के सकारात्मक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में राजीव निगम, हेम लोहनी, डॉ. पुष्पा, डॉ. लक्ष्मण महर, डॉ. देवेंद्र राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वैराली के बहुउद्देशीय शिविर में 46 शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
Ad
Share on whatsapp