logo

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंदन परिहार बने उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भाजपा संगठन में अपनी शालीन कार्यशैली और मजबूत पकड़ के लिए पहचान बना चुके बागेश्वर के वरिष्ठ नेता कुंदन परिहार को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

कुंदन परिहार इससे पहले पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। वहाँ भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संगठन में उनका अनुभव और कार्यकुशलता ही है कि उन्हें अब प्रदेश स्तर की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू

कुंदन परिहार को भाजपा में हमेशा से एक “संगठन शिल्पी” माना जाता रहा है। वह अपने मृदुभाषी स्वभाव और सरल व्यवहार से कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच लोकप्रिय हैं। चुनावी मैदान में उनकी भूमिका और योगदान किसी से छिपा नहीं है। चाहे विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव, वह अंतिम समय तक मैदान में डटे रहते हैं और जीत सुनिश्चित करने में अहम योगदान देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की मानसी जोशी को मिला ‘वुमेन आइकन अवार्ड-2026’

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुंदन परिहार को मिली इस नई जिम्मेदारी पर हर्ष जताया है। उनका कहना है कि पार्टी ने योग्य और समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर अहम पद देकर सही निर्णय लिया है। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि परिहार के नेतृत्व में संगठन और अधिक मज़बूत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर का दबदबा, 23 स्वर्ण पदकों के साथ बना चैंपियन

भाजपा की प्रदेश राजनीति में कुंदन परिहार की सक्रियता अब और बढ़ेगी। माना जा रहा है कि आने वाले समय में उनकी संगठनात्मक समझ और अनुभव से पार्टी को आगामी चुनावों में लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp