logo

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में यश खड़का का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

खटीमा (उधम सिंह नगर)। जनपद के लिए गौरव की बात है कि छात्र यश खड़का का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा–2026 के माध्यम से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की गई थी।
जारी परिणाम के अनुसार अभ्यर्थी को सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों के लिए लिखित परीक्षा में क्वालिफाइड घोषित किया गया है। यश की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
परिजनों ने बताया कि यश ने नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत और अनुशासित दिनचर्या के बल पर यह सफलता अर्जित की है। स्थानीय नागरिकों ने भी इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल राज्य के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में से एक है, जहाँ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय मूल्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। यश की सफलता ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मोटर वाहन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहे युवा, 30 से अधिक प्रशिक्षणार्थी ले रहे प्रशिक्षण
Ad Ad
Share on whatsapp