logo

जिला स्तर पर खो-खो टीमों का हुआ चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखेगा बागेश्वर का दम

खबर शेयर करें -

जिला स्तर पर खो-खो टीमों का हुआ चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखेगा बागेश्वर का दम

बागेश्वर। जिला खो-खो ऐसोसिएशन के तत्वावधान में आज रविवार 14 सितंबर 2025 को स्थानीय डिग्री कॉलेज खेल मैदान में ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य आगामी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन करना था। बालक और बालिका वर्ग में कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के सामने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने की कोशिश की। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 सितंबर 2025 को चकलुआ, कालाढुंगी, जनपद नैनीताल में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी वहां बागेश्वर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला खो-खो ऐसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश सिंह धपोला ने बताया कि जिले में खो-खो प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। नियमित अभ्यास और बेहतर मार्गदर्शन मिलने पर खिलाड़ी राज्य स्तर ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना लोहा मनवा सकते हैं। खेल मैदान पर खिलाड़ियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। चयनित टीमों को अब नैनीताल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला खो-खो ऐसोसिएशन की सचिव बबीता रौतेला, पवन कुमार, राहुल कपकोटी, सुन्दर गढ़िया, राजेश कुमार, और अजय चन्दोला ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share on whatsapp