logo

कांग्रेस की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देख सीएम का एक हफ्ते में दूसरी बार बागेश्वर प्रवास : भगवत सिंह डसीला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : उपचुनाव को लेकर बागेश्वर विधानसभा में लगातार कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा विधायको के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं का बागेश्वर प्रवास लगातार जारी हैं।साथ ही साथ एक हफ्ते में ही सीएम का लगातार बागेश्वर आना कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने एक पत्रकार वार्ता को आयोजित करते हुए कहा कि, कांग्रेस की लगातार बढ़ती हुई लोकप्रियता से भाजपा सरकार खौफजदा हैं, उनका डर साफ तौर पर देखा जा सकता हैं, जिस तरह से उनके कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री दिन-रात बागेश्वर उपचुनाव में चुनावी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उससे यह साबित होता है कि विधानसभा बागेश्वर की संभ्रांत जनता को प्रदेश सरकार की नाकामी साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं।
यहां तक की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कई दिनों से बागेश्वर प्रवास कर प्रचार-प्रसार करना इस बात को साबित करता हैं।
डसीला ने कहा कि लगातार एक हफ्ते में ही सीएम धामी का दुबारा बागेश्वर आकर प्रचार प्रसार करना इस बात को साबित करता हैं।
और पता चल रहा है की भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा हैं। कांग्रेस की लगातार बढती हुई लोकप्रियता से भाजपा इतना डरी हुई हैं कि वह कांग्रेस के सालो साल पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को डरा धमका कर अपनी पार्टी में शामिल कर रही हैं। लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी को लाभ हो रहा हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस विधानसभा चुनाव को भारी मतों से जीत रही हैं। भाजपा अपने डर को छुपा नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का डर ही हैं जो उनके द्वारा पूरे कैबिनेट मंत्रिमंडल को बागेश्वर प्रचार-प्रसार के लिए लगाया जा रहा हैं। और भाजपा के कई पूर्व मुख्यमंत्री भी बागेश्वर में उप चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। जिससे साबित होता हैं कि
जो भाजपा अपने आप को मजबूत कहती थी। उनको अपने पन्ना प्रभारियों में भरोसा नही रहा और अन्य दलो एंव कांग्रेस कार्यकर्ताओ को डरा धमका कर दबाव में लेकर अपने दल में शामिल कर भाजपा को दल दल बनाने का काम कर रही हैं। और भाजपा सरकार जो अपने आप को डबल इंजन की सरकार कहती हैं। वो आज महंगाई, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का स्लोगन देने वाली सरकार में महिलाओ पर अत्याचार, बेरोजगार युवाओ पर लाठीचार्ज, भारत वर्ष की रक्षात्मक ढांचे से खिलवाड अग्निवीर भर्ती, पेपर लीक घोटाला जिन घोटाले में तमाम लोग भाजपा संगठन के पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण शामिल हैं। ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को विधान सभा बागेश्वर की सम्मानित जनता इस उपचुनाव में सबक सिखाने को बेसब्री से तैयार हैं। और कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में भाजपा को भारी मतों से हराएगी। पत्रकार वार्ता में उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और गेरी परिहार भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp