logo

गागरिगोल में एसबीआई ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय स्टेट बैंक गागरिगोल शाखा की ओर से सोमवार को राजकीय डिग्री कॉलेज, गागरीगोल में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शिव प्रकाश राय द्वारा किया गया। शिविर में छात्रों को वित्तीय साक्षरता, बचत की आदत, योजनाओं की जानकारी और भविष्य में रोजगार प्राप्त करने के लिए बैंकिंग सुविधाओं की अहमियत समझाई गई।
इस दौरान एसबीआई की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी भी दी गई। बच्चों को बताया गया कि किस तरह नियमित बचत से जीवन में आर्थिक मजबूती लाई जा सकती है।
शाखा प्रबंधक श्री विकास सिंह और शाखा के अन्य कर्मचारियों ने छात्रों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री तारा दत्त जोशी, ग्राम पंचायत अधिकारी का विशेष सहयोग रहा।

Share on whatsapp