logo

बस में यात्रा कर रहे एसबीआई शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पाखू से गाजियाबाद की यात्रा कर रहे पाखू एसबीआई शाखा में मैनेजर पद पर तैनात व्यक्ति की बस में यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिचालक ने कोतवाली पुलिस को दी जानकारी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को पाखू से सुबह 6 बजे केमू बस में बैठे पाखू एसबीआई के शाखा मैनेजर सुशांत संजीव सक्सेना पुत्र मनोज कुमार उम्र 37 वर्ष राजपुरा गाजियाबाद मनकोट के पास मृत मिले। बस परिचालक पंकज सिंह ने बताया की उनका फोन काफी देर से बज रहा था। जब उनके द्वारा फोन नही उठाया गया तो वह उनके पास उन्हें बताने को गए। पर वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनके द्वारा बागेश्वर पहुंचते ही कोतवाली पुलिस को बताया गया। वही कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया की सूचना मिलते ही उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp