logo

पंजाब में पुलिस स्टेशन में रॉकेट लॉन्चर से हुआ हमला

खबर शेयर करें -

पंजाब के तरनतारन में एक पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस हमले में फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस थाने की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार इस अटैक में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन पुलिस एक्टिव हो गई है. दरअसल ये अटैक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किया गया है. देर रात एक बजे तरन तारन के सरहाली पुलिस थाने को टारगेट किया गया है. इससे पहले मोहाली के सेक्टर-77 में आरपीजी अटैक हुआ था. अब ये बड़ा हमला हुआ है.

आरपीजी काफी पावरफुल अटैक होता है. हमले का इसका इस्तेमाल होना खतरे की निशानी माना जा रहा है. माना ये भी जा रहा है कि ये पहले कहीं और गिरा है, बाद में डायवर्ट होकर पुलिस स्टेशन में आया है. मसलन, ऱॉकेट लॉन्चर ने पहले गेट या पिलर को टारेगट किया, इसके बाद यह अंदर की तरफ आया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp