logo

अल्मोड़ा में जंगल की आग चपेट में आने से रेस्टोरेंट जलकर राख

खबर शेयर करें -

कसार देवी के पास जंगल में लगी आग एक रिसॉर्ट तक जा पहुंची। देखते ही देखते आग ने रिसॉर्ट को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पूरा रिसोर्ट आग की लपटों से घिर गया। रिसोर्ट का रेस्टोरेंट का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया है। रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अल्मोड़ा के कुछ जंगली इलाकों में बीती रात से आग लगी हुई है। कोसी कस्बे के पास का जंगल देर रात से धधक रहा है। जंगल में लगी आग फैलती ही जा रही है। इसके अलावा कसारदेवी, करबला और सिटौली के जंगल भी धू धू कर जल रहे हैं। वन विभाग के मुताबिक अल्मोड़ा में इस फायर सीजन में अब तक वनाग्नि की 100 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें 250 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुका है। वही द्वाराहाट रेंज में वनाग्नि से पशुहानि भी हो चुकी है। वन विभाग के पास सबसे बड़ी चुनौती यह है कि दावानल से निपटने के लिए महकमे के पास फील्ड कर्मचारी तक नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp