logo

बैजनाथ–बागेश्वर मार्ग पर बैली पुल की मरम्मत, 8 अप्रैल को यातायात पूरी तरह बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बैजनाथ–बागेश्वर सड़क मार्ग पर स्थित बैली पुल की खराब स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 8 अप्रैल 2026 को वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय पुल की मरम्मत कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है। सीमा सड़क संगठन के विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि क्षमता से अधिक भारी वाहनों के आवागमन के कारण पुल का एक ट्रानसम बीच में झुक गया है। इसके चलते पुल की सतह भी प्रभावित हुई हैं और भारी वाहनों के गुजरने पर पुल में और अधिक झुकाव आ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। 8 अप्रैल को ट्रानसम बदलने के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। सेतु निर्माण इकाई के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर किसी भी प्रकार का यातायात अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि कार्य समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके। प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्धारित तिथियों में यात्रा से बचें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

Share on whatsapp