logo

बागेश्वर में रेडक्रॉस ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गाड़गांव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में बागेश्वर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस कार्यालय से आयोजित तिरंगा यात्रा में रेडक्रॉस स्वयंसेवियों के साथ स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
तिरंगा यात्रा रेडक्रॉस कार्यालय से शुरू होकर गाड़गांव तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की और देश के प्रति अपने सम्मान एवं प्रेम का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ लोगों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया। रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने बताया कि संस्था की ओर से यह आयोजन लंबे समय से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर लोगों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस कार्यालय से गाड़गांव तक यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का यह सिलसिला 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों, युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जहां लोगों में देशभक्ति की भावना मजबूत हुई, वहीं युवाओं और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से जुड़ने का अवसर भी मिला। इस अवसर पर सचिव आलोक पांडे, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय,हिमांशु चौबे,सुनीता टम्टा,वेद प्रकाश पांडे, उत्कृत पांडे,डॉ हरीश,देवेंद्र सिंह, राजेश्वरी कार्की आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp