logo

सीपीआर जागरूकता सप्ताह में रेडक्रॉस सोसायटी ने दिया जीवन बचाने का संदेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : रेडक्रॉस सोसायटी के बागेश्वर शाखा द्वारा चलाए जा रहे सीपीआर जागरूकता सप्ताह के तहत आमजनमानस और स्कूली छात्रों को हार्ट अटैक के लक्षणों की पहचान और प्राथमिक उपचार के लिए सीपीआर तकनीक की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान लोगों को आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए जरूरी कदम सिखाए जा रहे हैं।रेडकॉस ट्रेनर प्रमोद जोशी ने सचिव आलोक पाण्डेय के निर्देशन में राजकीय इंटर कालेज सलानी और राजकीय इंटर कालेज वज़्यूला में पहुंचकर छात्रों को सीपीआर के महत्व और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच मॉक ड्रिल कर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। इस दौरान छात्रों को आपातकाल में तुरंत मदद करने के तरीकों को सिखाया गया। सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में हर्ष ने प्रथम स्थान, स्वाति गड़िया ने द्वितीय स्थान, और लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विजेता छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। सचिव आलोक पाण्डेय ने कहा कि सीपीआर किसी भी व्यक्ति के लिए जान बचाने का एक अहम कौशल है। अगर हम समय रहते यह प्राथमिक उपचार दें, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस तकनीक से परिचित हों। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक आर्या, हरीश फर्स्वाण, राजेश्वरी कार्की सहित विद्यालय परिवार और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक सीपीआर सीखने में रुचि दिखाई।

Share on whatsapp