logo

रेडक्रास सदस्य पूजा बाइक से करेगी पूरे देश का भ्रमण,राज्य का भ्रमण कर बागेश्वर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्य पूजा तलाल बाइक के माध्मय से पूरे देश का भ्रमण करेंगी। इससे पहले वह उत्तराखंड राज्य का भ्रमण कर चुकी है। भ्रमण के दौरान जहां वह देश की संस्कृति के बारे में जानकारी लेंगी वहीं दूसरी तरफ बेटियों को भी जागरूक करेंगी। प्रदेश भ्रमण के बाद लौटने पर रेडक्रास ने उनका स्वागत किया।

कांडा मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी ने पूजा का स्वागत किया। वक्तओं ने कहा कि पूजा उत्तराखंड बाइक राइडिंग कर लौटी हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की संस्कृति की जानकारी ली। अब वह इंडिया राइंडिंग के लिए जाएंगी। उनका उ्देश्य बेटियों को आगे लाने के अलावा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं अभियान को पंख लगाने का काम करेंगी। पूजा देहरादून में डांस क्लास चलाती हैं। इसके अलावा वह यू-ट्यूब व इंस्ट्राग्राम के माध्यम से लोगों को भी जागरूक करती हैं। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्सवाण,सचिव आलोक पांडेय,प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, डॉ हरीश दफौटी, कन्हैया वर्मा, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, राजेश्वरी कार्की, आर पी कांडपाल, हिमांशू जोशी, हिमांशू चौबे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp