logo

रेडक्रॉस सदस्य पांडेय ने रक्तदान कर बचाई जान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज का हीमोग्लोबिन बहुत कम होने पर उसे रक्त की सख्त जरूरत हो गयी। जिस पर मरीज के परिजनों ने रेडक्रॉस के सदस्यों से मदद की अपील की।
जिला चिकित्सालय में भर्ती कठायतबाड़ा निवासी
15 वर्षीय दिया जोशी के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के चलते एनीमिया की दिक्क्त हो गयी । चिकित्सको द्वारा उन्हें रक्त चढ़ाने की सलाह दी गयी। जिस पर दिया के परिजनों द्वारा रेडक्रास के सदस्यों से मदद की अपील की। जिस पर रेडक्रास के प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक की अपील पर वरिष्ठ समाज सेवी व प्रमुख व्यापारी रमेश पांडेय द्वारा जिला रक्तकोष में रक्तदान कर दिया जोशी को जीवनदान दिया। जिस पर दिया के परिजनों ने श्री पांडेय व रेडक्रास समिति का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp