logo

बागेश्वर राज्य में फिर अव्वल, ट्वेंटी पॉइंट कार्यक्रम में हासिल किया पहला स्थान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर ट्वेंटी पॉइंट कार्यक्रम में शीर्ष पर
सामाजिक योजनाओं में उत्कृष्ट कार्यों की मिली राज्य स्तरीय पहचान
जनसहभागिता और प्रशासनिक समन्वय से हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

उत्तराखंड शासन द्वारा संचालित ट्वेंटी पॉइंट कार्यक्रम (20-सूत्रीय कार्यक्रम) की अप्रैल–मई 2025 की प्रगति रिपोर्ट में बागेश्वर जनपद ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। रिपोर्ट के अनुसार, बागेश्वर ने कुल 111 में से 61 अंक अर्जित किए, जो कि 54.95 प्रतिशत है। इस प्रदर्शन के आधार पर बागेश्वर राज्य के सभी 13 जनपदों में अव्वल रहा। यह उपलब्धि जनपद द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से जनपद के 10 विद्यालय सम्मानित, विधायक पार्वती दास ने किया सम्मान

मुख्य उपलब्धियाँ:

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM):
बागेश्वर ने नए एवं संवर्धित स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के गठन में 331.25 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कर राज्य में सर्वोच्च प्रदर्शन किया।
SHGs को रिवॉल्विंग फंड (RF) और कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड (CIF) प्रदान करने में भी जनपद को A ग्रेड प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 10 विद्यालयों में लगे विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए अधिकार

स्वच्छ भारत मिशन:
ग्रामीण शौचालय निर्माण में 38 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के साथ बागेश्वर ने फिर A ग्रेड अर्जित किया।

खाद्य सुरक्षा:
प्राथमिक परिवार (PHH), अंत्योदय अन्न योजना (AAY), एवं राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSY) के अंतर्गत 100 प्रतिशत से अधिक खाद्यान्न वितरण कर जनपद ने उत्कृष्ट कार्य किया।

पोषण सेवाएँ:
गर्भवती एवं धात्री माताओं को टेक होम राशन (THR) के वितरण में बागेश्वर ने 122.66 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई बागेश्वर पुलिस, बाजारों में बढ़ेगी गश्त, 13 पुलिसकर्मी सम्मानित

इस समग्र सफलता का श्रेय जनपद प्रशासन, विभागीय अधिकारियों, ग्राम स्तरीय संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों के समन्वित प्रयासों को जाता है। जिलाधिकारी श्री आशीष भटगांई ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए समस्त संबंधित विभागों को बधाई दी है तथा आशा व्यक्त की है कि इसी प्रतिबद्धता व समर्पण के साथ भविष्य में भी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp