logo

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने रचा इतिहास, HAPIDA SKYNeX की सफल उड़ान पर मिली बधाइयों की बौछार

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा जनपद के धौला देवी विकासखंड के काफलीखान निवासी युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित HAPIDA SKYNeX की सफल उड़ान ने क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

रवि टम्टा की सफलता को केवल एक तकनीकी प्रोटोटाइप की कामयाबी नहीं, बल्कि वर्षों के कठिन परिश्रम, समर्पण, नवाचार और बड़े सपने देखने के साहस का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने यह साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कठिन से कठिन मंजिल भी हासिल की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नरगोली में जंगली सूअर के आतंक पर वन विभाग सतर्क, निगरानी बढ़ाई

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि रवि टम्टा जैसे युवा आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हुनर और मेहनत के दम पर नई पहचान बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यालय की सफाई में सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

शुभकामना संदेश में कहा गया कि HAPIDA SKYNeX की सफल उड़ान भारत के लिए Personal Sky Mobility के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है। उम्मीद जताई गई कि रवि टम्टा भविष्य में भी इसी तरह नवाचार करते हुए देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर बदनामी का आरोप, महिला ने न्याय की मांग की,24 घंटे में कार्रवाई न होने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी

रवि टम्टा की इस उपलब्धि से अल्मोड़ा और पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। लोगों ने विश्वास जताया कि उनकी यह सफलता आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही सभी ने उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp