logo

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला,अब विधायकों को सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी।

खबर शेयर करें -

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद बड़े फैसलों का दौर जारी है। एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी करने और संविदा कर्मियों की नौकरी पक्के के करने वादे को पूरा करने के बाद अब पंजाब सरकार ने विधायकों की पेंशन पर अहम फैसला किया है। पंजाब के सीएम ने निर्देश दिए हैं कि अब राज्य के विधायकों को सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी। इस निर्देश के बाद विधायकों को दी जाने वाली पेंशन के फार्मूले में बदलाव किया जाएगा। पंजाब में अभी तक व्यवस्था थी कि जितनी बार कोई विधायक बनता था उतनी बार कि उसकी उतनी पेंशन पक्की हो जाती थी,अब बस 1 पेंशन होगी। इस फैसले को लेकर भगवंत मान ने कहा कि एमएलए चाहे जितनी बार जीते, उसे पेंशन सिर्फ एक ही टर्म की मिलेगी। इसके अलावा विधायकों की फैमिली पेंशन को भी कम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई विधायक चाहे पांच बार जीते चाहे 10 बार उन्हें सिर्फ एक ही बार की पेंश मिलेगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब तक की व्यवस्था रही है कि कोई चाहे जितनी बार जीते उसे उतनी बार की पेंशन मिलती थी जिससे खजाने पर बहुत बोझ पड़ता था। ट्वीट करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज हमने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के विधायकों के पेंशन फॉर्मूले में बदलाव किया जाएगा। विधायक अब सिर्फ एक ही पेंशन के पात्र होंगे। हजारों करोड़ रुपये जो विधायक पेंशन पर खर्च किए जा रहे थे अब पंजाब के लोगों के लाभ के लिए उपयोग किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो में जीते 22 पदक
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp