logo

दो सूत्रीय मांगों को लेकर लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का धरना, विभागाध्यक्ष का घेराव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : दो सूत्रीय मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का धरना लगातार जारी है। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी की और विभागाध्यक्ष का घेराव करते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण समय पर नहीं किए जा रहे हैं तथा पदोन्नति सूची जारी न होने से कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। लंबे समय से लंबित इन मांगों को लेकर कई बार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मजबूरन उन्हें पूर्ण कार्य बहिष्कार करना पड़ा है, जिसके चलते कार्यालय का कार्य प्रभावित होने लगा है। आमजन के बिल तक पास नहीं हो पा रहे हैं, जिससे विभागीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। धरने में राजेश त्रिपाठी, हरी राम बधाणी, धरम सिंह, कंचन कुमार, ममता बिष्ट, अनिल जोशी, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह देवली, नवीन सिंह दानू, हरीश सिंह, रेनुका भैसोड़ा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on whatsapp