बागेश्वर। हरज्यू मंदिर समिति दफौट की बैठक में आगामी नवरात्र में होने वाले दो दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। समिति ने मेले को इस बार भव्य स्वरूप देने का निर्णय लेते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां भी तय कीं।
रविवार को बैंक्वेट हॉल में जगदीश दफौटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि हरज्यू मंदिर परिसर में नवरात्र की नवमी की रात और दशमी के दिन मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए गए।
बैठक में मंदिर के शेष जीर्णोद्धार कार्य को लेकर भी चर्चा हुई। समिति पदाधिकारियों ने मेले को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की। बैठक में राम सिंह दफौटी, सुरेश चंद्र सिंह, भूपेश सिंह दफौटी, रघुवीर सिंह दफौटी, नरेंद्र सिंह, खड़क सिंह दफौटी, हरीश सिंह, दीवान सिंह, सज्जन सिंह, पंकज सिंह और सुनील जोशी आदि मौजूद रहे।







