logo

बिना सत्यापन कराये किरायेदार रखने पर पुलिस ने 03 मकान मालिकों का किया 5-5 हजार का नगद चालान

खबर शेयर करें -

एस0पी0 महोदय के निर्देशन में पुलिस का जनपद स्तर पर सत्यापन अभियान लगातार जारी।

चन्द्रशेखर घोडके पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारियो द्वारा जनपद बागेश्वर में लगातार संदिग्ध/ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ट्रैक से लौटते समय गुजरात का पर्यटक गायब, एसडीआरएफ और पुलिस तलाश में जुटी

इसी क्रम में सत्यापन चैक करने पर बिना सत्यापन कराये अपने आवास में किरायेदारों को रखने पर थाना झिरौली पुलिस द्वारा 02 मकान मालिकों व थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा 01 मकान मालिक का 5-5 हजार (पांच-पांच हजार) का नगद चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

जिसमें जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान आपराधिक तत्वों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन ना कराने पर पुलिस एक्ट में कुल 55 व्यक्तियों के विरुद्व चालानी कार्यवाही की गयी।
पुलिस की जनता से भी अपील है कि सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करने में अपना सहयोग दें। बिना पुलिस सत्यापन के किसी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार व अन्य काम पर ना रखें। आपकी जागरुकता/सहयोग से एक सुरक्षित और अपराध-रहित समाज का निर्माण हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगल में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, लगा जुर्माना
Ad
Share on whatsapp