logo

चेन छीनकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखण्ड में नैनीताल की मॉल रोड में महिला का पर्स छीनकर(स्नैच)स्कूटी से भागने के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है । पुलिस ने बताया कि इसमें से एक युवक पहले भी लूट की घटना को अनजाम देने के आरोप में जेल जा चुका है ।


नैनीताल की मॉल रोड में घूम रही एक महिला से एक स्कूटी सवार ने पर्स छीनने की कोशिश करी । मंगलवार शाम हुई इस घटना में सी.सी.टी.वी.फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार स्कूटी में सवार होकर आए दो युवक युवती से पर्स झपट रहे हैं । जैसे ही युवक़ों ने पर्स झपटा महिला ने पर्स खींच दिया । इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई ।

इतने में ही वहाँ मौजूद लोगों ने दोनों झपटमारों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवक़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने बताया कि भवाली सैनिटोरियम निवासी 21 वर्षीय आयुष और 21 वर्षीय नितिन को पकड़कर जेल भेज गया है। इसमें आयुष के खिलाफ लूट का मुकदमा पहले भी दर्ज हो चुका है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp