logo

सार्वजनिक स्थल में शराब के नशे में शांति भंग करने वाले चार अराजक तत्वों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कोतवाली पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों में चैकिंग अभियान चलाते हुए अराजक तत्वों के विरुद्व की कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके द्वारा धार्मिक स्थलों में शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत चैकिंग अभियान चलाते हुए अराजक तत्वों के विरुद्व कड़ी कार्यवाही करने के लिए सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया है। कोतवाली पुलिस टीम को नगर क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान बागनाथ मन्दिर परिसर के पास सरयू बगड़ पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा शराब पीकर आपस में मारपीट/गाली गलौच करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो 04 युवक नशे की हालत में आपस में मारपीट व गालीगलौच कर शांति व्यवस्था भंग करते हुए पाये गये। पुलिस द्वारा अराजक तत्वों का मैडिकल कराकर गिरफ्तार कर कोतवाली बागेश्वर में सम्बन्धितो के विरुद्ध 170 बी0एन0एस0एस0 के तहत कार्यवाही की गयी जिनका विवरण निम्न प्रकार है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

जनपद पुलिस का धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थलों में उक्त चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp