logo

ब्रेकिंग: T20 विश्व कप में जिम्बाब्वे से हारा पाकिस्तान, 131 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी टीम

खबर शेयर करें -

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे विश्व कप टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम अपने से काफी कमजोर टीम जिम्बाब्वे से हार गई है। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक रन से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम बॉल तक चले मैच में टीम 131 रन लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी। जिम्बाब्वे की शानदार बॉलिंग ने पाकिस्तान की टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मैच में जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने तीन और इवांश ने दो विकेट झटके। बता दें कि सिकंदर रजा पाकिस्तान मूल के ही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम (24 रन देकर चार विकेट) ने टी20 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे उन्होंने और स्पिनर शादाब खान ने गुरूवार को यहां टी20 विश्व कप मैच में जिम्बाब्वे को आठ विकेट पर 130 रन ही बनाने दिये. वसीम सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने और शादाब खान (23 रन लेकर तीन विकेट) मिलकर सात खिलाड़ियों को आउट किया. इससे अच्छी शुरूआत करने वाली जिम्बाब्वे की लय बिगड़ गयी। हैरिस रऊफ ने भी टी20 गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ किफायती प्रदर्शन किया, उन्होंने चार ओवर में एक मेडन डालकर 12 रन दिये और एक विकेट झटका. जिम्बाब्वे ने कप्तान क्रेग इरविन (19 रन) और वेस्ले माधेवेरे (17 रन) ने पहले विकेट के लिये 42 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत की. इस भागीदारी का अंत रऊफ ने किया जब उनकी तेज रफ्तार वाली गेंद पर इरविन शार्ट फाइन लेग पर मोहम्मद वसीम को कैच दे बैठे. दो गेंद बाद माधेवेरे भी पवेलियन पहुंच गये जिन्हें वसीम ने पगबाधा आउट किया जिसका इस बल्लेबाज ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।

Share on whatsapp