logo

डाइट बागेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बागेश्वर में शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में D.El.Ed. के लगभग 50 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।
डायट की प्राचार्य सुश्री कमलेश्वरी मेहता ने बताया कि उत्तराखंड में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, संवाद एवं नवाचार के माध्यम से नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयवस्तु से जुड़ी चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
डायट बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री एवं कार्यक्रम के जनपद संयोजक श्री संजय परिहार एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री श्री पवन कुमार जी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन डाइट बागेश्वर के प्रवक्ता श्री रवि कुमार जोशी, सेवा पूर्व शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों, विचारों एवं लेखन के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘विकसित भारत-2047’ तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ के एस रावत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज के सकारात्मक विकास में करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि एवं जनपद संयोजक श्री संजय परिहार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक विद्यार्थियों और युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।
चित्रकला प्रतियोगिता:
* 1st (प्रथम): रूपा आर्य
* 2nd (द्वितीय): अमन टमटा
* 3rd (तृतीय): कुमारी कामिनी

यह भी पढ़ें 👉  कल्पना कपकोटी बालिका और पवन नाथ बालक वर्ग में चैंपियन,तीनों विकासखंडों में कपकोट का रहा दबदबा

भाषण प्रतियोगिता:
* 1st (प्रथम): यश मटियानी
* 2nd (द्वितीय): नेहा चमियाल
* 3rd (तृतीय): तनुज कांडपाल

निबंध प्रतियोगिता:
* 1st (प्रथम): अभिषेक जोशी
* 2nd (द्वितीय): हरीश राम
* 3rd (तृतीय): अंकित आर्य
कार्यक्रम में संस्थान के डा के एस रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. बी.डी. पांडेय, डॉ. बी.सी. पांडे, डॉ. उर्मिला बिष्ट, डॉ. रूचि पाठक, डॉ. पूजा लोहुमी, डॉ. दीपा जोशी, डॉ. कैलाश प्रकाश चंदोला, डा दया सागर, डॉ. हरिश्चंद्र जोशी, डॉ. सी.एम. जोशी, श्री ईश्वर सिंह परिहार सहित संस्थान के शैक्षणिक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp