logo

गोला बैराज में डूबने से चौकी इंचार्ज की हुई मौत।

खबर शेयर करें -

एक तरफ पूरे प्रदेश में होली की खुमारी छाई रही वही होली के दिन एक बड़ी दुःखद खबर सामने आयी है। काठगोदाम के गौला बैराज में डूबने से काठगोदाम चौकी इंचार्ज की मौत हो गई है जिसके बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। आज होली खेलने के बाद काठगोदाम चौकी इंचार्ज अमरपाल नहाने के लिये बैराज गये थे कि अचानक में उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वह गौला बैराज में गिर गए उनको निकालाने का पूरा प्रयास किया गया और उसके बाद स्थानीय लोगो उन्हें तत्काल इलाज के नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमरपाल काठगोदाम चौकी के इंचार्ज थे वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर SSP नैनीताल पंकज भट्ट सहित तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुँचे एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की चौकी इंचार्ज होली खेलने के बाद गौला बैराज गए थे कि नहाते समय दरोगा ने अपना नियंत्रण खो दिया और पानी के अंदर की गिर गए। जिनको पुलिस ने निकाला और हॉस्पिटल लेकर आये लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और चौकी इंचार्ज की मौत हो गयी। वही शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और मृतक दरोगा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है,वही दरोगा को मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp