logo

ऑपरेशन प्रहार: 66 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र से 221 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 66.30 लाख रुपये) के साथ एक तस्कर को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से स्मैक, ₹14,520 नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल बरामद हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र से 4.18 ग्राम स्मैक के साथ गुलशन (28 वर्ष) तथा वनभूलपुरा से 11.72 ग्राम स्मैक के साथ मेराज अली (45 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रसव के दौरान नवजात की मौत, महिला की बमुश्किल बची जान बच्चेदानी फटने से बिगड़ी स्थिति, चिकित्सकों ने तत्काल उपचार कर बचाई महिला की जान
Ad Ad
Share on whatsapp