logo

ग्राम पंचायत बड़ेत में खुली बैठक आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। ग्राम पंचायत बड़ेत में आज खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों और आगामी कार्य-योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी ने बैठक में प्रतिभाग कर विकास योजनाओं को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डाइट में पांच दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला शुरू, रचनात्मक शिक्षण पर जोर

बैठक में ग्राम पंचायत बड़ेत के नवनिर्वाचित प्रधान गंगा सिंह कोरंगा, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज गोस्वामी, ग्राम विकास अधिकारी दीपक फर्त्याल, जेई दानू, गोविन्द सिंह ऐठानी, हीरा सिंह ऐठानी, धाम सिंह ऐठानी, भवान सिंह कोरंगा, देव सिंह बड़ती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

प्रतिभागियों ने ग्राम पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही। ग्रामीणों ने भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित प्राथमिकताओं को बैठक में रखा।

यह भी पढ़ें 👉  छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर

ग्राम प्रधान ने कहा कि पंचायत स्तर पर जनसहभागिता से ही विकास योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सकता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp