logo

पति पत्नी के झगड़े में डेढ़ साल के मासूम की गई जान

खबर शेयर करें -

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पति-पत्नी के बीच झगड़े में डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। एनआईसीयू वार्ड में भर्ती मासूम को डायबिटीज कीटो थौसिस बीमारी की शिकायत थी। बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि पती-पत्नि के बीच आपसी कहासुनी के बाद बच्चे की छीना झपटी में बच्चे की मौत हो गई।

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिल को झकझोरने वाली घटना घटी। अस्पताल के NICU वार्ड में भर्ती डेढ़ साल के बच्चे की पती-पत्नि के आपसी विवाद में मौत हो गई। बच्चे को रविवार देर शाम डायबिटीज कीटो थौसिस बीमारी की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। मासूम को भर्ती कराने के बाद ही एनआईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। वही वेंटिलेटर के पास खड़े पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी शुरू हुई। कहासुनी धीरे-धीरे बहस में बदल गई। इसके बाद दोनों में से एक ने बच्चे को वेंटिलेटर से उठा दिया।

दोनों के बीच बच्चे को लेकर छीना झपटी होने लगी। छीना झपटी में बच्चा वेंटिलेटर से अलग हो गया। इस पर वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ ने बच्चे को इंटुबेट कर बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके बावजूद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। दून अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बच्चे के शव को मोर्चरी में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp