logo

बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,तुपेड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर की ओर से शुक्रवार को उत्तरायण एकेडमी, तुपेड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता कुमारी ने छात्र-छात्राओं को किशोर न्याय अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, बाल सुरक्षा कानूनों, निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, नशे के दुष्परिणाम तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बाल अधिकारों, बाल संरक्षण एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सचिव अनीता कुमारी द्वारा प्रमाणपत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ट्रैक से लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश जारी, चमोली के थराली तक पहुंची पुलिस टीम
Ad
Share on whatsapp