logo

भारत रत्न अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने वृद्धाश्रम में किया फलों का वितरण

खबर शेयर करें -

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न सम्मान प्राप्त मिसाइल मैन “डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा उन्हें पुष्पांजली अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहीऊद्दीन अहमद तिवाड़ी के द्वारा आश्रम पद्धति विद्यालय व वृद्धाश्रम नीलेश्वर में मनाई गई। जिसमे कलाम जी के जीवन परिचय और अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी गई। देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आश्रम पद्धति के छात्र छात्राओं और बुजुर्गो को को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा संगठन के जिला प्रभारी विशन सिंह चुफाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भोर्याल, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण,ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, गोबिंद दानू,महामंत्री संजय परिहार,घनश्याम जोशी,विक्रम साही, शोएब खान, नाजिम,अक्षय चन्याल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न, जिले में कुल 67.19 प्रतिशत हुआ मतदान

Share on whatsapp