logo

अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने रंगोली, चित्रकला और मॉडल निर्माण कर पाई का मान किया प्रदर्शित‌

खबर शेयर करें -

अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मनाया गया। गणित दिवस को पाई दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। जिस पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने रंगोली, चित्रकला और मॉडल निर्माण कर पाई का मान प्रदर्शित‌ किया।

पाई दिवस का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने किया। उन्होंने शिक्षा में गणित की उपयोतिगता को बारे में चर्चा की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बीडी पांडेय ने ‌पाई के मान 22/7 और 3.141 को हासिल करने वाले गणितज्ञों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाई की पहली गणना सिरेक्यूज आर्किमिडीज ने की थी। भारत के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट ने भी पाई के मान का सटीक अनुमान लगाया था। वर्ष 1988 में पहली बार पाई दिवस मनाया गया था। डायट में प्रशिक्षण ले रहे 71 प्रशिक्षुओं ने 10 ग्रुप बनाकर अलग-अलग अंदाज से पाई के मान को प्रदर्शित किया। एक ग्रुप ने रंगोली बनाई तो दूसरे ने चित्रकला के माध्यम से पाई के मान को दर्शाया। अन्य ग्रुपों ने मॉडल, क्विज, टीएलएम निर्माण कर पाई के मान को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक और गणितज्ञ आइंस्टाइन और स्टीफन हॉकिंग को उनकी जयंती पर याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु अंकित कांडपाल ने किया। इस मौके पर डॉ. केएस रावत, डॉ. सीएम जोशी, रवि कुमार जोशी, संदीप कुमार जोशी, डॉ. पीएस मावड़ी, डॉ. मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp