logo

सरयू नदी में बुजुर्ग ने लगाई छलांग, अग्निकुंड के समीप से बरामद हुआ शव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बुजुर्ग ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। अग्निकुंड के समीप नदी से पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगाई इसके कारण पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे भिटालगांव, चौरासी निवासी बुजुर्ग रघुवीर सिंह उम्र 70 साल ने विकास भवन के समीप से सरयू नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर सर्विस को दी। पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद करीब 10 बजे बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। और शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp