बागेश्वर। जिला अस्पताल में कार्यरत नसिंग स्टाफ के आये दिन उनके साथ दुर्व्यवहार एवं अभद्रता से तंग आकर चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर ड्यूटी के दौरान उनकी सुरक्षा किये जाने की मांग की है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित नही किये जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
जिला चिकित्साली में कार्यरत स्टाफ नर्सों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ तपन शर्मा से मुलाकात कर कहा कि की वे बारी बारी से दिन रात अपनी सेवाएं दे रही है। मरीजों की देखभाल, आपातकालीन सेवाएँ तथा अन्य चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाता है, कुछ समय से नर्सिंग स्टाफ को अत्यधिक कठिनाईयों एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से शाम के समय कई मरीजो के तिमारदार मदिरा का सेवन कर अस्पताल में पहुंचते है, स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते है। कुछ लोग हेल्प डेस्क में संपर्क करने के बजाय स्टाफ को व्यक्तिगत मोबाईल पर बात करने का दबाव बनाते है जिसस गंभीर मरीजों की सेवाएँ प्रभावित होती है,जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हो है। जिससे ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों डर व भय के साये में कार्य करने को मजबूर है। उन्होंने मरीजो के तीमारदारो के मरीजो से मिलने का समय तय कर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र उन्हें सुरक्षा मुहैया नही करायी जाती तो मजबूरन उन्हें कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान रेखा रौतेला, रेखा, मधु, पूनम, पूनम सिंह, भावना, ममता, भावना, उमा, गीतांजलि, दीपा, दीप्ति , इंदु ,कविता आदि मौजूद थे








