logo

गौरीकुंड हादसे में बढ़ी लापता लोगों सख्या, 3 शवो की हुई पहचान

खबर शेयर करें -

केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड हादसे में लापता लोगों की संख्या बढी।हादसे में लापता लोगों का आंकड़ा पहुंचा 23 , कल मिले शवों की शिनाख्त हो गई है। तीनो नेपाल निवासी है। प्रशासन की लिस्ट में नही थे तीनो नाम । हादसे में अभी भी 20 लोग लापता चल रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस सहित अन्य टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।

आपदा अधिकारी नंदन रजवार ने बताया केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन से लापता हुए 20 लोगों का सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन एवं खोजबीन कार्य किया जा रहा है। खोजबीन व रेस्क्यू के दौरान अब तक 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनकी शिनाख्त की गई है जो नेपाल मूल के हैं। वही कुछ और लोगो के होने सूचनाएं मिल रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन आपरेशन आज भी जारी रहेगा। कल दिन भर रेस्क्यू चलने के बाद भी किसी भी लापता व्यक्ति का सुराग नहीं लग पाया। घटना स्थल पर ड्रोन सहित अन्य मशीनों के जरिये रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स, पुलिस, पीआरडी और होमगार्ड के जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हुये हैं। उन्होंने बताया जो शव मिले हैं। उनके नाम लिस्ट में नहीं थे। इन लोगों की शिनाख्त के बाद ही घटना में 23 लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है।

कल आपदा सचिव डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय व विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत ने गौरीकुंड में भू-स्खलन एवं आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां खोजबीन कार्यों का भी जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp