logo

उद्यान घोटाले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया राज्य सरकार किया पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर उद्यान घोटाले में अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही कांग्रेसियों का गुस्सा सातवां आसमान पर पहुंच गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व उद्यान मंत्री का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियेां व कर्मचारियों के साथ नेता भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने सीएम से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में तीनों निकायों में 36 बूथों में होगा चुनाव,मतगणना कार्मिकों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन

जिला संगठन मंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सीबीआई द्वारा चर्चित उद्यान घोटाले मेंअधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें सरकार के भस्टाचार का भी नियत भी साफ हुई है। प्रदेश ने अधिकाररियों, कर्मचारियों से लेकर जनप्रतिनिधि और राज्य सरकार के मंत्री तक खुले आम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्हें जनता के जनहित कार्यों को करने से कोई सरोकार नही है। सभा के बाद प्रदेश सरकार व उद्यान मंत्री का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में ललित गोस्वामी, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कुन्दन गोस्वामी, हरीश त्रिकोटी, भुवन भैंसोड़ा, इंद्रा जोशी, पूनम, पंकज परिहार, शैलेन्द्र चौहान तथा कैलाश फर्त्याल मौजूद रहे।
16 बीजीएच 03 पी: बागेश्वर में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

Share on whatsapp