logo

22 लाख से अधिक की चोरी की रकम के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ पुलिस ने 22 लाख 45 हजार भारतीय रुपए और दो मोबाइल के साथ एक नेपाली युवक को धारचूला से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर ssb द्वारा चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 22 लाख 45 हजार रुपए के साथ ही दो मोबाइल बरामद हुए । ssb ने उसे धारचूला कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन, ई रमन्ना खोलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे

पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया पूछताछ के दौरान युवक ने कबूल किया कि उसने एसबीआई मुवानी शाखा से 22 जुलाई की रात चोरी की थी, इस चोरी के पैसे को वह नेपाल ले जा रहा था। वहीं पुलिस ने इस मामले में एसबीआई मुवानी के शाखा प्रबंधक से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उनके बैंक से 23 लाख 16000 हजार रुपए चोरी हुए थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का जलवा, 78 पदक जीतकर उत्तराखंड टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन
Ad
Share on whatsapp