logo

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस राष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा जोशी को किया सम्मानित।

खबर शेयर करें -

महिलाएं न केवल जगत जननी हैं बल्कि वर्तमान दौर में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं। ऐसी महिलाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। ये संकल्प लेते हुए बागेश्वर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज बागेश्वर में जन शिक्षण संस्थान तथा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अपने क्षेत्रों में सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी योग्यता और क्षमता का विश्व स्तर पर लोहा मनवा रहीं हैं। इतिहास गवाह है कि भारत में स्त्री के सम्मान की रक्षा करने के लिए आदिकाल से आज तक ना जाने कितने अनगिनत योद्धाओं ने अपने प्राण एक ही पल में बिना कुछ सोचे समझें मातृशक्ति की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिये। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी ने संकल्प लिया कि वो महिलाओं का दिल से सम्मान करते हुए उनके सम्मान के अधिकार की रक्षा करेंगे और उनको समाज में प्रगति करने के लिए समान अवसर मुहैया करवाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय ताईक्वांडो में 12 मेडल झटकने वाली श्रद्वा जोशी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बसंती देव, जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर,रेखा खेतवाल,सुनीता टम्टा,जितेन्द्र तिवारी, दीपक पाठक व अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp