logo

डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिला इकाई का चुनावों में नंद किशोर जोशी अध्यक्ष विपिन बने सचिव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिला इकाई का अधिवेशन सम्पन्न हो गया है। चुनाव में एन के जोशी को अध्यक्ष चुना गया। जबकि विपिन सनवाल को निर्विरोध सचिव चुना गया।
चुनाव अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश बसेड़ा की देख रेख में हुए चुनाव में 48 इंजीनियर ने प्रतिभाग क़िया। जिसमे अध्यक्ष पद में दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अध्यक्ष पद पर एन के जोशी को 28 व राजेन्द्र अधिकारी को 20 मत प्राप्त हुए। विजयी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल, मण्डल सचिव दीपक मटियानी, ललित कुमार, देवेंद्र कुमार, महेश पन्त, पी एस बिष्ट, ललित कोरंगा, ममता बिष्ट, सन्दीप बिष्ट, दिनेश चंद्र पन्त, ज्योति काण्डपाल, सीपी कर्नाटक, किशोर पन्त विकास सिंह ,दीपक उप्रेती, दिव्या वर्मा, गौरव पांडेय,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें,बीमार महिला को 10 किमी डोली में ले जाना पड़ा

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp