logo

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से मांगा जबाब

खबर शेयर करें -

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में ओमीक्रोन और कोरोना के बढ़ते मामले के बीच विधानसभा चुनाव करने को लेकर आयोग से 12 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।


आज बुधवार का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने चुनाव आयोग को दिशा निर्देश दिए हैं । न्यायालय ने आयोग से वर्चुअल रैली और वर्चुअल वोटिंग का विकल्प रखने को कहा है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिव भट्ट ने न्यायालय को बताया कि राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.11 से बढ़कर 1.90 प्रतिशत हो गया है।


खंडपीठ को ये भी बताया गया कि आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में जनसभा के बाद कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। कहा कि इससे रैलियो से कोरोना फैलने के आसार बढ़ गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp