logo

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पचना में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री के चिन्हित “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत विकासखंड गरुड़ के राजस्व ग्राम पचना में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उनका संज्ञान लिया गया। विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से संबंधित संकलित रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित की गई।
यह शिविर नोडल ऑफिसर एवं प्रभारी जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी जनपद बागेश्वर डॉ. हेमलता गोस्वामी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
शिविर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरकोट के फार्मेसी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, योग अनुदेशक मुकेश चंद्र, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बैजनाथ के फार्मेसी अधिकारी प्रमोद सेमवाल सहित वन विभाग, बाल विकास परियोजना, उद्यान विभाग और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पचना श्रीमती बीना देवी तथा बीएलओ श्रीमती बसंती देवी भी उपस्थित रहीं। शिविर में 52 ग्रामीणों को निशुल्क औषधि वितरित की गई, जबकि 23 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई। साथ ही विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। शिविर के आयोजन में उपनल कर्मी महेश वर्मा एवं आनंद सिंह एठानी द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

Share on whatsapp