logo

वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की हुई मासिक बैठक, मेघावी छात्रो को किया जाएगा सम्मानित

खबर शेयर करें -

वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष भुवन भास्कर पाण्डेय ने कहा कि समिति के सदस्यों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों व जन सामान्य हेतु जो कार्य किये जा रहे हैं वह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने विगत माह गंगा दशहरा पर शरबत वितरण के कार्य के साथ ही आगामी माह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम में भी सभी से बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही जन सरोकारों से सम्बन्धित 13 सूत्रीय एक मांग पत्र भी समिति की ओर से एसपी सिटी हरबंश सिंह को उनके साथ बैठक कर प्रस्तुत किया गया जिसके अधिकांश बिन्दुओं पर सार्थक परिणाम निकट भविष्य में सामने आयेंगे। एसपी ने वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि बीट पुलिसिंग के साथ ही एकल वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्परता से कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  29 बंद खड़िया खदानों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, खनन शुरू कराने की मांग

समिति की बैठक में भी विद्यासागर गयाल, नरेश चन्द्र पंत, एमएस शाही सहित पांच नये वरिष्ठ नागरिक आजीवन सदस्य बने। जिनका समिति के सदस्यों द्वारा माल्यापर्ण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य सुशील अग्रवाल पप्पी भाई को अग्रवाल महासभा का अध्यक्ष चुने जाने पर समिति द्वारा उनका करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी नवल किशोर की जमानत याचिका खारिज

बैठक का संचालन महामंत्री पीडी पाण्डे द्वारा किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके बल्यूटिया, उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती बिष्ट व पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी सदस्य एसके खण्डेलवाल, एचपी जोसेफ, मदन मोहन भण्डारी, मोहन सिंह जंतवाल, विपिन बिष्ट, इंदर सिंह, डीके पाण्डे सहित बीडी जोशी, शंकरदत्त तिवाड़ी, सरोजनी तिवाड़ी, नीरू धवन, मैडी सिंह, एसके श्रीवास्तव सहित अधिकांश सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share on whatsapp