logo

सहकारी उपभोक्ता भंडार बागेश्वर का चुनाव निर्विरोध, मोहिनी पांडे अध्यक्ष चुनी गईं

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। सहकारी उपभोक्ता भंडार बागेश्वर के चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हो गए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण प्रत्याशियों को बिना मुकाबले के निर्वाचित घोषित किया गया, जिससे संगठन में सहमति और एकजुटता का संदेश गया है। चुनाव परिणाम के अनुसार मोहिनी पांडे को अध्यक्ष तथा मोहिउद्दीन अहमद तिवारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संगठन के सभी 6 डेलीगेट्स भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ था। इसी के चलते सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सहकारिता के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भंडार को पारदर्शी और जनहितकारी तरीके से संचालित किया जाएगा। चुनाव के निर्विरोध संपन्न होने पर सदस्यों में संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान जगदीश उपाध्याय, संजय साह, लता प्रसाद, भुवन जोशी, आतीर तिवारी, उमा उपाध्याय, दिनेश साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, मुख्य मार्ग पर लगा जाम
Ad
Share on whatsapp