logo

आपदा ग्रस्त क्षेत्रो का विधायक गड़िया ने किया भ्रमण, नुकसान का लिया जायजा

खबर शेयर करें -

विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रो के भ्रमण के दौरान क्षेत्र में हुए नुकसान का हुआ जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत बिनतोली, खोलीखेत, जलथाकोट, नायल, चमडस्थल, सिमखेत, ग्राम पंचायत मुसयोली एवं ग्राम पंचायत सातचौरा में जन संवाद के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य प्राथमिक समस्याओं से अवगत होकर सम्बंधित अधिकारियों से तत्काल समस्याओं के निराकरण करने के दिशा-निर्देश दिए साथ ही भारी अतिवृष्टि से लोगों के आवासीय भवनों को हुए नुक़सान का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जो भी समस्या गंभीर दिख रही है उसके लिए त्वरित रूप से कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं उन्होंने कहा कि सबसे अधिक समस्या सड़क की हो रही है उन्होंने बताया कि जल्थाकोट के पास सड़क के टूटने से बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया है जिसके लिए उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द यहां दीवाल लगाई जाए। यहां एक मात्र सड़क होने की वजह से लोगों को इस परेशानी को जल्द दूर किया जाएगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा आनंद धपोला, मंडल अध्यक्ष भाजपा नंदा वल्लभ तिवारी, आनंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गणेश भौर्याल, मंडल महामंत्री मनोज तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान हयात सिंह रावत, गीता पांडे, आशा भट्ट, प्रशांत नगरकोटी, ग्राम प्रधान नवीन तिवारी सहित स्थानीय सम्मानित जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp