logo

स्पेशल बैक परीक्षा न होने से नाराज़ छात्रों का ज्ञापन, एनएसयूआई ने आंदोलन की दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नॉन-एनईपी पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठ सेमेस्टर (बैच 2020 व 2021) की स्पेशल बैक परीक्षा पिछले दो वर्षों से आयोजित न होने को लेकर छात्रों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
छात्रों ने ज्ञापन में मांग की है कि नॉन-एनईपी के अंतर्गत लंबित स्पेशल बैक परीक्षाओं का शीघ्र आयोजन किया जाए, ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो। एनएसयूआई नेताओं का कहना है कि लगातार मांगों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भेषज संघ की औषधीय जड़ी-बूटी नर्सरी का निरीक्षण, स्वरोजगार की संभावनाओं पर हुई चर्चा

एनएसयूआई के छात्र नेता प्रेम दानू के नेतृत्व में यह ज्ञापन पंडित बद्री पांडे परिसर, बागेश्वर के निदेशक कमलेश कुमार को सौंपा गया। इस दौरान छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्पेशल बैक परीक्षाओं की तिथि घोषित नहीं की गई, तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। छात्रों का कहना है कि स्पेशल बैक परीक्षा न होने से वे आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। इस दौरान पंकज कुमार,राहुल बाराकोटी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत
Ad
Share on whatsapp