logo

बागेश्वर : वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ महिला कांग्रेस ने शुरू किया जनहस्ताक्षर अभियान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। महिला कांग्रेस ने वोट_चोर_गद्दी_छोड़” और “पेपर_चोर_गद्दी_छोड़” नारे के साथ जनपद स्तर पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय परिसर से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला और लोकसभा प्रभारी अल्का पाल के संयुक्त नेतृत्व में हुई।

इस मौके पर लोकसभा प्रभारी अल्का पाल ने कहा कि जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है। उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार वोटो की चोरी कर सत्ता में आई है। अब समय आ गया है कि जनता को सच बताया जाए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की जाए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ें। महिला जिलाध्यक्ष गोपा धपोला ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों का सवाल है। उन्होंने कहा यह सच्चाई है जिसे हर नागरिक को जानना होगा। वोट और रोजगार दोनों में इस सरकार ने धोखा दिया है। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहाभारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठ पर टिकी है। रोज एक नया झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। लोग सब देख रहे हैं और आने वाले समय में जनता इन सबको सबक सिखाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पार्टी ने ऐलान किया कि यह हस्ताक्षर अभियान जिले के ब्लॉकों और गांवों तक चलाया जाएगा, ताकि जनता को कथित वोट चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों से अवगत कराया जा सके। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मंत्री राजेंद्र टंगड़िया,पूर्व जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी,जिला पंचायत सदस्य सरिता आर्य,गोपाल राम, पूजा आर्य,रूपा कोरंगा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत
Ad
Share on whatsapp