logo

हिचौड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर की ओर से एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न कानूनी और सामाजिक विषयों पर विस्तार से विधिक जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जनपद में तैयार की जा रही ब्लड डायरेक्टरी और उसके पोस्टर का विमोचन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता कुमारी द्वारा किया गया। उन्होंने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए डायरेक्टरी में अपना नाम दर्ज कराकर स्वयं को भी एक ब्लड डोनर के रूप में पंजीकृत कराया। शिविर के दौरान रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडे ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए बच्चों को फर्स्ट एड और सीपीआर देने की व्यावहारिक तकनीक सिखाई। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता कुमारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोतेला, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, रेडक्रॉस बागेश्वर के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडे, सुरेश कांडपाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक स्टाफ, स्कूली बच्चे और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर पेड़ों की कटान के विरोध में उतरा सवाल संगठन, कलेक्ट्रेट में दो घंटे किया प्रदर्शन
Ad
Share on whatsapp