logo

कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी दबोचा
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 41/2025, धारा 8/20/60/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त महिपाल सिंह दानू (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम बाछम दऊ जैकुनी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में कोतवाली बागेश्वर द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सतत पतारसी-सुरागरसी के बाद दिनांक 05 जनवरी 2026 को अभियुक्त महिपाल सिंह दानू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: महिपाल सिंह दानू
उम्र: 55 वर्ष
पता: ग्राम बाछम दऊ जैकुनी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल – कोतवाली बागेश्वर
हेड कांस्टेबल सुनील बहुगुणा – कोतवाली बागेश्वर
हेड कांस्टेबल विनोद हर्बोला – थाना कपकोट
कांस्टेबल गोविन्द सिंह – कोतवाली बागेश्वर
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ
Ad
Share on whatsapp