logo

कौसानी व्यापार मंडल थानाध्यक्ष मनवर सिंह को करेगा सम्मानित।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कौसानी व्यापार मंडल और नागरिकों ने थानाध्यक्ष मनवर सिंह को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कौसानी क्षेत्र की कानून और यातायात व्यवस्था में सुधार की सराहना की। व्यापारियों ने कहा थाने का चार्ज लेने के बाद वह पर्यटकों को भी लगातार मदद कर रहे हैं। पर्यटक स्थल कौसानी में पर्यटकों की दिक्कतों का समाधान हो रहा है। क्षेत्र की कानून व्यवस्था बेहतर हो रही है। बीते दिवस गुजरात के पर्यटक का मोबाइल खो गया। पुलिस ने बिना समय गवाए काम किया और उनके सुर्पुद किया। चेकिंग अभियान की भी स्थानीय लोगो और व्यापारियों ने प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें 👉  बघर के वरीना तोक में भूस्खलन का खतरा, कई मकानों पर मंडरा रहा संकट

बता दे की इससे पूर्व भी मनवर सिंह थानाध्यक्ष कांडा, जनपद नैनीताल में चौकी भोटिया पड़ाव, प्रभारी चौकी ज्योलीकोट में भी अपने कार्य का सकुशल निर्वहन किया है। वह एक इमानदार एवं सकुशल व्यवहार के है ऐसे सामाजिक हित में कार्य करने वाले लोगों के लिए समाज को भी आगे आना चाहिए। उनके कार्यों की सभी लोगो ने प्रशंसा व्यक्त की है। इस दौरान बीड़ी जोशी, शेखर पांडेय, पप्पी खर्कवाल, नंदन सिंह, रवि बिष्ट, राजेंद्र नेगी, गिरीश नेगी आदि उपस्थित रहे।

Share on whatsapp