logo

कौसानी चाय की पैकेजिंग का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा बाजार से सीधा जुड़ाव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर:
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे द्वारा आज कौसानी चाय की स्थानीय स्तर पर पैकेजिंग व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत अब स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कौसानी चाय की पैकेजिंग का कार्य करेंगी, जिससे स्थानीय उत्पाद को बाजार में बेहतर पहचान और उचित मूल्य मिल सकेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कौसानी चाय में अपार संभावनाएं हैं और इसकी सही ब्रांडिंग व पैकेजिंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से उत्पाद के पीछे की सोच और उद्देश्य को समझते हुए एक मजबूत विपणन रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सके। यह एक शुरुआत है और आगे सभी आवश्यक कदम योजनाबद्ध तरीके से उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बागेश्वर पुलिस अलर्ट, तटीय क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि कौसानी चाय के प्रचार-प्रसार हेतु प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक पर्यटकों तक यह उत्पाद पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर महिलाओं ने संभाला मोर्चा, आंदोलन को दी मजबूती

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल रीप एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को सशक्त बनाने और उन्हें बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं की आजीविका सुदृढ़ होगी और उत्पाद को उसका उचित मूल्य एवं पहचान मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के आतंक से घरों में कैद बदियाकोट के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीओ शिल्पी पंत ने बताया कि क्लस्टर स्तरीय संकल्प के माध्यम से मार्केटिंग में सहयोग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे कि महिलाओं में मार्केटिंग को लेकर जो भी समस्याएं आ रही है उसका समाधान हो सके।

बैठक में परियोजना प्रबंधक मोहम्मद आरिफ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp