मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन डॉ एस. एस. संधु को एक दिवसीय दौरे पर कौसानी पहुंचे। उन्होंने अनासक्ति आश्रम पहुँचकर जिलाधिकारी से विभिन्न जानकारियां प्राप्त की व पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया। राज्य अतिथि गृह में मुख्य सचिव द्वारा कौसानी में पर्यटन विकास की परियोजनाओं को लेकर सम्बंधित विभागों के साथ विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है
। कौसानी पर्यटन का हब है इसे ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाय। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धार्मिक,आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के साथ ही ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिले में पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में मुख्य सचिव को जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्य सचिव के कौसानी पहुंचने पर जिलाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं स्थानीय स्तर पर उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिल्पकारों द्वारा ताम्र पत्र में उकेरी गई राज्य पक्षी मोनल का चित्र स्मृति के रूप में मुख्य सचिव को भेंट किया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, जल संस्थान सीएस देवडी आदि उपस्थित थे।
कौसानी में है पर्यटन की अपार संभावनाएं,पर्यटन हब के रूप में हो विकास : एस.एस संधू
बागेश्वर नगर निकाय चुनाव की मतगणना ड्युटी में लगे प्रभारियों की पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
KhabarUttarakhandLive Desk
January 24, 2025
6:22 pm
बागेश्वर में तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न, जिले में कुल 67.19 प्रतिशत हुआ मतदान
KhabarUttarakhandLive Desk
January 23, 2025
9:36 pm
मतदान से ठीक पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में शराब मिलने से हड़कंप
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
10:01 pm
बागेश्वर तीनों निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
1:56 pm
नगर निकाय में बागेश्वर से सुरेश, गरुड़ से भावना और कपकोट से गीता ने करी जीत हासिल
KhabarUttarakhandLive Desk
January 25, 2025
8:15 pm
बागेश्वर नगर निकाय चुनाव की मतगणना ड्युटी में लगे प्रभारियों की पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
KhabarUttarakhandLive Desk
January 24, 2025
6:22 pm
बागेश्वर में तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न, जिले में कुल 67.19 प्रतिशत हुआ मतदान
KhabarUttarakhandLive Desk
January 23, 2025
9:36 pm
मतदान से ठीक पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में शराब मिलने से हड़कंप
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
10:01 pm
बागेश्वर तीनों निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
1:56 pm
चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कौताही न बरतें कर्मी: जिलाधिकारी
KhabarUttarakhandLive Desk
January 21, 2025
6:06 pm